फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three more migrants found corona infected in the district

जिले में तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 07 Jun 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Three more migrants found corona infected in the district
नगर से सटे ओझाछपरा गांव में कोरोना पाजिटिव युवक के गांव को घेराबंदी कराते नायब तहसीलदार शिवसागर ? - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में रविवार को तीन नए प्रवासी कामगार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही अब संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है। इससे पहले कुल 54 पॉजिटिव केस थे जिसमें 36 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि रविवार को शहर कोतवाली के रहमत नगर अमृतपाली में एक, नगर से सटे तिखमपुर ग्राम सभा के ओझा के छपरा में एक और मुरली छपरा ब्लॉक के दलनछपरा निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। तीन पॉजिटिव केस आने के बाद जिले में हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़कर 40 हो गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि 15 और 17 मई को बनाए हॉटस्पॉट के 21 दिन की अवधि पूरी होने पर उन्हें मुक्त कर दिया है जिससे कुल 38 हॉटस्पॉट हैं। बताया कि राहत की बात यह है कि पहले भर्ती 54 मरीजों में 36 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। रविवार को बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती 10 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद राहत सामग्री देकर उन्हें घर भेज दिया गया। इन्हें एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। नए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलाकों को सील करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed