फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three more MBBS doctors sought from CMO in ballia

सीएमओ से मांगे तीन और एमबीबीएस डाक्टर

Tue, 03 Aug 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three more MBBS doctors sought from CMO in ballia
बेरुआरबारी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. तन्मय ककड़ व डिप्टी सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता, वैक्सीनेशन और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धि रंजन से जानकारी ली।
विज्ञापन

डॉ. सिद्धि रंजन ने स्वास्थ्य केंद्र पर दो से तीन और एमबीबीएस डॉक्टर उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि बेरुआरबारी ब्लॉक मुख्यालय के अंतर्गत सीएचसी सुखपुरा के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी, मैरिटार सहित समस्त गांव का फील्ड वर्क मुझे ही करना पड़ता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ के रहने के लिए बने भवनों के जर्जर होने की जानकारी दी। कहा कि सुखपुरा सीएचसी अस्थाई जेल बनी है। इसको जल्द से जल्द खाली कराएं। यूजर आईडी पासवर्ड के अभाव में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध नहीं होने की बात भी कही। सीएमओ ने जल्द से जल्द स्थिति सुधारने की बात कही है। इस दौरान डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. एसके सिंह, चीफ फार्मासिस्ट संजय कुमार शुक्ला, फार्मसिस्ट धर्मेंद्र कुमार, बृजेश पांडे, नरायण, अरुण कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed