{"_id":"6a666207fee2e4609b0175dc","slug":"three-months-free-training-in-agriculture-dairy-and-animal-husbandry-ballia-news-c-190-1-bal1002-169536-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कृषि, डेयरी, पशुपालन में मिलेगी तीन महीने की मुफ्त ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कृषि, डेयरी, पशुपालन में मिलेगी तीन महीने की मुफ्त ट्रेनिंग
विज्ञापन
इंदरपुर । केंद्रीय कृषि विकास संस्थान, लखनऊ द्वारा माध्यमिक और उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्रों के लिए विशेष 3 महीने का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को कृषि आधारित क्षेत्रों में स्वरोजगार से जोड़ना है।
समग्र शिक्षा (माध्यमिक) राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के पत्र के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूल-कॉलेजों को पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार संस्थान द्वारा कृषि उत्पादन, दूध उत्पादन, पशुधन विकास, कृषि उद्योग, लघु उद्योग, व्यापारिक कृषि, पशु संरक्षण आदि क्षेत्रों में संभावित रोजगार के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय, प्राविधिक संस्थान और उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्र-छात्राएं ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निशुल्क होगा। प्रशिक्षण के बाद युवाओं के ज्ञान में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर अपना रोजगार शुरू कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने सभी प्रधानाचार्य,प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे इस योजना का विद्यालय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें। अधिक से अधिक इच्छुक छात्रों को इस प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इसका लाभ उठा सकें। विशेषज्ञों का मानना है कि कृषि प्रधान जनपद बलिया के लिए यह योजना युवाओं को खेती और उससे जुड़े उद्योगों में नया रोजगार देने में मील का पत्थर साबित होगी।