फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three huts burnt to ashes, two scorched

Ballia News: आग से तीन झोपड़ियां राख, दो झुलसे

Fri, 07 Apr 2023 09:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
Three huts burnt to ashes, two scorched
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन झोपड़ियां राख हो गईं। काफी मात्रा में घरेलू सामान के साथ चार बकरी, दो भैंस झुलस गईं। बालक और एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव के केशव यादव की झोपड़ी में अचानक लगी आग ने कुछ देर में ही अर्जुन यादव और गर्जन यादव की झोपड़ी को लपटों में घेर लिया। अंदर एक बच्चे पवन के फंसे होने की बात सुनते ही सभी उसे बचाने के प्रयास में लग गए। बचाने के दौरान स्वामीनाथ यादव बच्चे के साथ झुलस गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

इसी दौरान आग ने सब कुछ स्वाहा कर दिया। आग में गर्जन की दो भैंस, अर्जुन की चार बकरियों और बड़ी मात्रा में घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार सुधांशु श्रीवास्तव, लेखपाल राधेश्याम गुप्ता, अजय प्रताप ने क्षति का जायजा लिया। विधायक प्रतिनिधि भाजपा नेता विश्राम सिंह ने हर संभव सहायता करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed