फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three days later, the accused in the murder of his wife and mother-in-law has not been caught.

Ballia News: तीन दिन बाद भी नहीं पकड़ा गया पत्नी और सास की हत्या का आरोपी

Tue, 28 Apr 2026 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Three days later, the accused in the murder of his wife and mother-in-law has not been caught.
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर छोटकापुरा में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी अमित गुप्ता घटना के तीसरे दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस के हाथ खाली रहे। आरोपी पति अमित गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डाॅ. ओमवीर सिंह ने तीन टीमें गठित की हैं। सर्विलांस टीम के सहयोग से एसओजी की टीम गिरफ्तारी के लिए जुटी है।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी आरोपी अमित गुप्ता ने शनिवार की रात ससुराल बछईपुर पहुंच कर पत्नी प्रीति व सास सुशीला देवी की चाकू से हत्या कर दी थी। ससुर अंतू गुप्ता व ढाई वर्ष के बेटे अभि को भी घायल कर दिया था। घटना के बाद से रिश्तेदार व ग्रामवासी परिवार का हाल जानने पहुंच रहे हैं। अंतू, इकलौते बेटे और अन्य लड़कियों को ढांढस बंधा रहे हैं। डीआईजी व पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के पुलिस को निर्देश दिए थे। आरोपी अमित गुप्ता के खिलाफ पहले से ही गड़वार थाने में गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। उस पर सात अक्तूबर 2025 को गांव के एक लड़के को गोली मारने का भी आरोप है। इसमें वह वांछित है। लगभग 15 दिन पूर्व आरोपी की पत्नी प्रीति ने गड़वार थाने में दहेज उत्पीड़न तथा मारपीट की तहरीर दी थी। लोगों का कहना है कि पुलिस ने सख्ती बरती होती तो इतनी बड़ी घटना न घटी होती।
विज्ञापन

बहन कृति के अनुसार प्रीति की लव मैरिज हुई थी। परिवार को जब पता चला कि लड़का नशा करता है तो लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया था। इसी दरम्यान लड़के व लड़की के बीच फोन पर बातें शुरु हो गई। कुछ महीनों के बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। लड़का और लड़की की बात मान कर वर्ष 2022 में फेफना के एक मंदिर में शादी कर दी गई। थानाध्यक्ष संजय मिश्र का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। तीनों टीमें काम कर रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed