फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three-day Surha Taal Bird Festival begins today

Ballia News: तीन दिवसीय सुरहा ताल पक्षी महोत्सव का शुभारंभ आज

Fri, 09 Dec 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three-day Surha Taal Bird Festival begins today
बसंतपुर स्थित सुरहाताल पंक्षी विहार महोत्सव के लिए तैयार हुई नाव। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिला प्रशासन की पहल पर बसंतपुर में आयोजित तीन दिवसीय सुरहाताल पक्षी महोत्सव का शुभारंभ आज यानि शनिवार को होगा। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सफेद कबूतर और तिरंगा गुब्बारा उड़ाकर इसका शुभारंभ करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से इस महोत्सव से संबंधित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी गई है। महोत्सव को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन अतिथियों द्वारा 11:30 से 12:30 तक पक्षी विहार का भ्रमण करने के बाद पक्षियों एवं पर्यावरण से संबंधित पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। दोहपर 12:30 बजे छात्र-छात्राएं सुरहा ताल, पक्षियों, जीव-जंतुओं एवं पर्यावरण से संबंधित लघु नाटिका प्रस्तुत करेंगी। दोपहर एक बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 2 बजे से नृत्य प्रतियोगिता तथा 3 बजे से प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरे दिन 11 दिसंबर को 11 बजे से पक्षियों व पर्यावरण से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता, 12:30 बजे से रंगोली प्रतियोगिता, 1:30 बजे से पर्यावरण संरक्षण पर भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा 3 बजे से पुरस्कार समारोह होगा। तीसरे और अंतिम दिन 12 दिसंबर को 11 बजे से लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अमिता कनौजिया द्वारा पक्षियों पर आधारित कार्यशाला, 11:45 बजे से लघु नाटक, दोपहर 12:30 बजे से लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अतुल हुन्डु की ओर से वर्ल्ड एंड वाइल्डलाइफ लाइफ फोटोग्राफी पर आधारित कार्यशाला का आयोजन होगा। इसके बाद 1:15 बजे से वर्ल्ड एंड वाइल्डलाइफ लाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता, दोपहर 2 बजे से पक्षी एवं पर्यावरण से सम्बंधित क्विज प्रतियोगिता, 2:45 से मछुवारों की बोटिंग प्रतियोगिता तथा 3:30 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed