फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three criminals, including two with a reward of 25,000 each, arrested

Ballia News: 25-25 हजार के दो इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

Tue, 24 Mar 2026 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Three criminals, including two with a reward of 25,000 each, arrested
बैरिया क्षेत्र के भीखाछपरा गांव में हुए लूटकांड के आरोपी और पुलिस मुठभेड में घायल को उपचार के ल
बैरिया। बैरिया पुलिस ने सोमवार की रात में मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार के इनामी व भीखा छपरा लूटकांड के अभियुक्त पुनीत कुमार, चंदन पांडेय को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। वहीं, तीसरे साथी राघव पांडेय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बदमाशों के पास से लूट के आभूषण बाइक व तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। तीन आरोपी सूरज यादव, अंकित यादव, शिवम फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि बैरिया पुलिस रात में थाना प्रभारी आरपी सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान सूचना पर दया छपरा नौरंगा मार्ग पर पहुंचे। वहां लूट के आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश पुनीत सिंह निवासी सिवान टोला चाद दियर के दाहिने पैर में गोली लगी। चंदन पांडेय निवासी रकबा टोला के बाएं पैर में गोली लगी। मोटर साइकिल के पास लेटा हुआ बदमाश राघव पांडेय निवासी रकबा टोला को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। घायल बदमाशों व राघव पांडेय पर थाने में लूट की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

भीखा छपरा गांव के एक घर में आठ फरवरी की रात को हथियार के बल पर परिजनों को बंधक बनाकर आभूषण की लूट की थी। तीन मार्च की रात चकिया बैरिया मुख्य मार्ग से मोटर साइकिल लूट ली थी। घायल बदमाश पुनीत तथा चंदन को सीएचसी सोनबरसा पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed