फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three arrested with 160 liters of raw liquor

160 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with 160 liters of raw liquor
रेवती। थाना क्षेत्र के भाखर (खरिका) में सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार की देरशाम विभिन्न थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने कच्ची शराब कारोबारियों के यहां छापेमारी की। उधर, रविवार को भी पुलिस ने नगर के दुसाध टोली में छापेमारी की थी। पुलिस टीम ने दोनों जगहों से 160 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम अचानक हुई छापामारी से अवैध शराब व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह के साथ पुलिस टीम ने दो घंटे तक कार्रवाई की। इस दौरान एक हजार लीटर लहन नष्ट करते हुए दर्जनों भट्ठियों केे तोड़ा। 50 लीटर अवैध शराब के साथ भाखर निवासी अरविंद पासवान तथा रेवती निवासी कुंदन पासवान को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को एसआई गजेन्द्र राय, सूर्य कांत पांडेय की टीम ने रेवती दुसाध टोली में अचानक छापामारी कर भारी मात्रा में शराब बनाने का उपकरण बरामद किया और 600 लीटर लहन नष्ट किया। इस दौरान 110 लीटर अवैध शराब के साथ अर्जुन पासवान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed