फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three arrested for culpable homicide

Ballia News: गैर इरादतन हत्या में तीन गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for culpable homicide
रसड़ा। पुलिस ने गैरइरादत हत्या में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रसड़ा विपिन सिंह ने बताया कि सन्नी खरवार निवासी ग्राम सरदासपुर रसड़ा, प्रदीप खरवार निवासी ग्राम बासदेवपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर, प्रमोद खरवार निवासी ग्राम नसीरपुर थाना चितबड़ागांव को घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गढि़या निवासी शोभा पत्नी लक्ष्मण ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र दीपक की शादी अनीता निवासी सरदासपुर के साथ हुई थी। अनीता नाराज होकर मायके चली गई। दो जून को उनकी पुत्री मुन्नी की तिलक में जाना था। सभी तैयारी में थे। इस दौरान अनीता अपने भाई सनी, मां ललिता, रिश्तेदार दुर्गावती, प्रमोद खरवार, कल्पना और प्रदीप खरवार के साथ पहंुची। अपने कपड़े मांगने लगी। विवाद हो गया। ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। घायल धमेंद्र का स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से वाराणसी रेफर किया गया। लेकिन परिवार वाले मऊ लेकर चले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed