फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three applications of the Secondary Education Department were found pending

Ballia News: माध्यमिक शिक्षा विभाग के तीन आवेदन लंबित मिले

Fri, 05 Dec 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Three applications of the Secondary Education Department were found pending
बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की अध्यक्षता करते हुए सभापति किरण पाल कश्यप ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तीन आवेदन लंबित पाए गए। इनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभापति को पुष्प गुच्छ, साल एवं स्मृति चिह्न देखकर सम्मानित किया। सरकार के गठन से अब तक जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों पर विभागवार की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी, पंचायती राज, सिंचाई, बेसिक शिक्षा, विद्युत, कृषि, पूर्ति, पशुपालन विभाग, चकबंदी आदि विभागों ने अधिकांश आवेदन पत्रों का निस्तारण कर लिया है।
विज्ञापन

कुछ विभागों को संबंधित निस्तारणों की जानकारी समिति को उपलब्ध न कराने पर निर्देशित किया गया कि तत्काल समिति को अवगत कराएं। विद्युत निगम को बिलों में छूट योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार लाउडस्पीकर के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिला समाज कल्याण विभाग से अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रवृत्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले के 61,000 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया जा चुका है। सभापति ने कहा कि प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण समय सीमा के भीतर किया जाए।

हंसराज विश्वकर्मा, विनोद कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, अमितेश पाल, राम प्रकाश पाल, सौरभ दीक्षित, सीआरओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed