{"_id":"69dbdc5d78848efe71044058","slug":"three-accused-of-theft-arrested-cash-and-jewellery-worth-rs-880-lakh-recovered-ballia-news-c-190-1-bal1001-161669-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी और 8.80 लाख के आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी और 8.80 लाख के आभूषण बरामद
विज्ञापन
बलिया। नगरा पुलिस ने चोराी के मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की दो बाइक, 23500 रुपये और 8.80 लाख के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि वह पहले मंदिरों और घरों की रेकी करते थे, उसके बाद उसे निशाना बनाते थे।
आरोपी अवधेश वर्मा पर छह मुकदमे, संजय राम पर 10 और चन्दन राम पर दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी के कुल 10 मामलों के खुलासे हुए हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मलप हरसेनपुर निवासी सच्चिदानंद सिंह के हुई 80 हजार नकद और लाखों के आभूण तथा राम-जानकी मंदिर सुपापाली में मूर्ति और नकदी की चोरी के मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर जांच की जा रही थी।
अवधेश वर्मा उर्फ डाॅक्टर निवासी करसी थाना नगरा, चन्दन राम निवासी इनामीपुर, संजय राम उर्फ डाक्टर निवासी डुमाडाड थाना नगरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से चोरी के 23500 रुपये, 8.80 लाख के जेवर बरामद किए गए। तीन चोरी की बाइकें भी बरामद हुईं। एक बाइक की डिक्गी से लैपटाप बरामद हुआ। एक बाइक चन्दन कुमार निवासी इनामीपुर, दूसरी बिंदू देवी निवासी करसी और तीसरी बाइक संजय कुमार निवासी डुमाडाढ के नाम से रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि उनके साथ उमेश कुमार राजभर निवासी चंद्रवार दुगौली, बबलू राम निवासी पचवार, बलवंत कुमार निवासी चंद्रवार दुगौली, कन्हैया राम निवासी चरउवा, जगदीश ठाकुर उर्फ गुड्डू निवासी चरउवा, सूरज राम निवासी कमलसागर थाना रामपुर बेलौली जनपद मऊ भी शामिल थे। उमेश, बबलू, बलवन्त, कन्हैया, जगदीश उर्फ गुड्डू को नगरा पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कब-कब कहां की चोरी
16 दिसंबर को ग्राम मलप हरसेनपुर में सच्चिदानन्द सिंह के घर से 80 हजार नकद और आभूषण चोरी किए थे। 20 जनवरी को सुपापाली के रामजानकी मंदिर से मूर्तियां व नकदी चोरी की थी। बिहार जाते समय गंगा नदी में मूर्ति को फेंक था। 16 जनवरी को ग्राम छाता सेमरी थाना बांसडीह रोड के भजनाश्रम मंदिर का ताला तोडकर मां दुर्गा, राधा-कृष्ण व गणेशजी का चांदी का मुकुट और मंगल सूत्र तथा पैसे चोरी किए थे। 28 मार्च को मीरपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ में किराना की दुकान का ताला तोडकर चोरी की थी। 21 फरवरी और 14 मार्च को बलेसरा जई का पुरा थाना गड़वार में श्रीकृष्ण यादव एवं सलोनी प्रसाद के घर से चोरी की थी। 21 उरवरी को धरहरा हल्दीरामपुर थाना उभांव में रामध्यान प्रजापति के खेत से सोलर पैनल की चोरी की थी। 8 मार्च को नगरा के बलिराम प्रसाद के घर का ताला तोडकर चोरी की थी। 13 जुलाई 2025 को नगरा-सिकन्दरपुर रोड भिटकुना पेट्रोल पम्प के पास एक मकान का मेन गेट का ताला तोड फ्रिज, कूलर, गहने व लैपटाप चोरी किया था।