फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Threat to kill doctor in the name of former Bihar minister

बिहार के पूर्व मंत्री के नाम से चिकित्सक को जान से मारने की धमकी

Mon, 23 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Threat to kill doctor in the name of former Bihar minister
बेल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के चिकित्सक डॉ. साजिद को फोन पर धमकी मिली है। धमकी देने वाले खुद को बिहार का पूर्व मंत्री बताते हुए डाक्टर को जान से मरवाने की धमकी दी। इसके खिलाफ चिकित्सकों और कर्मचारियों ने काम छोड़ दिया। उन्होंने कार्रवाई होने तक काम पर लौटने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

डॉ. साजिद ने बताया कि धमकी देने वाला व्यक्ति खुद को बिहार का पूर्व मंत्री बता रहा था। फोन कर किसी अमरेश कन्नौजिया का नाम ले रहा था। कह रहा था कि तुम उसकी जान लेना चाह रहे हो। गालियां भी दी। उसने उत्तर प्रदेश सरकार के एक राज्यमंत्री का नाम लेते हुए कहा कि उनसे बात करके जान से मरवा दूंगा। डॉ. साजिद ने तहरीर में कहा कि 22 मई को रात आठ बजे एक मरीज के अस्पताल आने की सूचना मिली। उसके संबंध में डीएम, सीएमओ और सीएमएस आफिस से सीएचसी के अधीक्षक को फोन भी आया का अस्पताल में कोई डाक्टर नहीं है, जबकि मैं ड्यूटी पर था। उसी समय मारपीट में जख्मी तीन युवक भी आए थे, जिनका इलाज किया गया। अमरेश को एक बजे छोड़ भी दिया गया। सोमवार दोपहर 12.18 बजे फोन कर धमकी दी गई। उसी समय एक व्यक्ति मेरे पास आया और उसने काम में अवरोध पैदा किया। उसने कहा कि मंत्री का आदमी हूं। सीओ रसड़ा एसएन वैस ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed