फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Threat to kill along with family

Ballia News: परिवार सहित जान से मारने की धमकी

Sun, 15 Sep 2024 05:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Threat to kill along with family
बांसडीह। रोहित पांडेय हत्याकांड में जेल में बंद आरोपियों ने मामले में सुलह न करने पर वादी मुकदमा रोहित के चचेरे भाई राजेश पांडेय को परिवार सहित हत्या करने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने राजेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

20 जुलाई को बांसडीह कोतवाली गेट पर कस्बे के मिरीगिरी टोला निवासी रोहित पांडेय की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। मामले में रोहित के चचेरे भाई राजेश पांडेय ने सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। रोहित ने शनिवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जेल में बंद पिंडहरा गांव निवासी ओमप्रकाश यादव उर्फ प्रकाश यादव ने कुछ लोगों को सूचना देकर मामले में सुलह करने के लिए कहा। ओमप्रकाश ने कहा है कि राजेश पांडेय सुलह कर लें नहीं तो उनकी भी परिवार सहित हत्या कर दी जाएगी। जेल में ही हत्या करने की साज़िश रचा जा रही है। राजेश ने आरोप लगाया है कि जेल में बंद आरोपी दुर्दांत किस्म के हैं। उन्होंने अपनी व परिवार की सुरक्षा की मांग की है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि राजेश पांडेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राजेश पांडेय की सुरक्षा में पहले से ही एक पुलिसकर्मी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed