फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Threat in the name of Lawrence's brother, fear among family members

Ballia News: लारेंस के भाई के नाम से धमकी, परिजनों में भय

Tue, 12 Nov 2024 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Threat in the name of Lawrence's brother, fear among family members
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में लारेंस विश्नोई के छोटे भाई के नाम से फोन कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों में इसको लेकर भय बना हुआ है। पुलिस की जांच में सर्विलांस की मदद से मोबाइल नंबर स्थानीय युवक का मिला है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी संतोष वर्मा पुत्र सत्यप्रकाश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि फोन पर चार दिन पहले लारेंस विश्नोई के छोटे भाई के नाम से जान से मारने की धमकी मिली। धमकी का ऑडियो भी पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस बाबत थाना प्रभारी बिपिन सिंह ने कहा कि धमकी मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। अगर गैंग का नाम प्रकाश में आया तो सभी सदस्यों पर कठोर कार्रवाई होगी। किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि मुंबई में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद से लारेंस विश्नोई चर्चा में है। जबकि जिले में सभी थाना क्षेत्रों में सोशल मीडिया पर कम उम्र के लड़के अलग-अलग नाम से गैंग संचालित कर रहे हैं। स्कूल-काॅलेज व क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर किसी भी युवक की पिटाई कर देते हैं। इसमें कई की जान तक चली गई है। कई घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed