फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thoughts of Netaji are still inspiring

आज भी प्रेरणादायक हैं नेताजी के विचार

Tue, 23 Jan 2018 11:34 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 23 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Thoughts of Netaji are still inspiring
सुभाष चंद्र बोस जयंती पर जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करते नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर जीराबस्ती के छात्र। - फोटो : अमर उजाला
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मंगलवार को विभिन्न संगठनों व शिक्षण संस्थानों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इतिहास बोध मंच की ओर से कुंवर सिंह कॉलेज के इतिहास विभाग में डा. अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता मेें विचार गोष्ठी हुई। डा. अमित कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी ने भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में त्याग व बलिदान की मिसाल कायम की। डा. अवनीश जगन्नाथ ने नेताजी को गरमपंथी सेनानी के रुप में याद किया। वक्ताओं ने आजादी के दौर में नेताजी के कृत्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डा. रामावतार उपाध्याय, डा. ह िरशंकर सिंह, डा. अजय बिहारी पाठक, डा. धीरेंद्र बहादुर सिंह, डा. संतोष कुमार सिंह, डा. शशि प्रकाश, डा. विपुल सिंह आदि थे।
विज्ञापन


उधर, चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। शिक्षण संस्थान शिक्षक एवं छात्रों ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक दुर्गा दत्त त्रिपाठी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक कर्मयोगी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उनके क्रांतिकारी व्यक्तित्व ने उन्हें कभी भी अहिंसा के पथ पर चलने की अनुमति नहीं दी, लिहाजा उन्होंने क्रांति का मार्ग चुन लिए। उनका कहना था जैसे को तैसा वाली भाषा में समझाने की जरूरत है। शिवशंकर सिंह, सुमित चौबे, अतुल कुमार पांडेय, ओमप्रकाश दूबे, आशुतोष त्रिपाठी, साकेत त्रिपाठी, अंबिका त्रिपाठी, अशोका राय, नीलू श्रीवास्तव, सोनी चौबे, दुर्गा उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर जीराबस्ती में शिक्षकों व छात्रों ने नेताजी को याद किया। विद्यालय की ओर से झांकी व पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन व झांकी नगर के विभिन्न रास्ते होते हुए स्टेडियम पहुंचा। प्रमोद श्रीवास्तव ने नेताजी के विचारों पर प्रकाश डाला। चित्तू पांडेय स्मारक पर प्रबुद्ध नागरिकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जयंती पर नेताजी को याद किया। इस मौके पर घूरा राम, अंबरीश ओझा, सुदेश्वर अनाम, डा. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, बब्बन यादव, डा. फतेहचंद बेचैन, अनिल कुमार गुप्ता, मेराज आलम, डा. विनोद पांडेय आदि थे। सूर्यबदन पीठ बसंतपुर में नेताजी जयंती मनाई गई। शिक्षकों व छात्रों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुनील वर्मा, जेपी तिवारी, आशीष चौरसिया, अरुण गुप्ता, अंजू सिंह, रीता गुप्ता, कंचन पांडेय, प्रियंका पांडेय आदि थे। जीराबस्ती में नवचेतना समिति की ओर नेताजी जयंती मनाई गई। इस मौके पर सूर्यप्रकाश सिंह, रजनीश राय, रविंद्र मोहन, विनय कुमार तिवारी, लक्ष्मण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहतवार :  क्षेत्र के ग्राम सभा हुसैनाबाद स्थित बड़ा पोखरा पर सुभाष चंद्र बोस एवं स्वतंत्रता सेनानी रामसिंह द्विवेदी  की जयंती धूमधाम से मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता विनय मिश्र एवं संचालन कुंदन दुबे ने किया। मुख्य अतिथि ऑल      इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव भोला पांडेय ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस देश के गौरव और आदर्श हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक ने कहा कि सेनानी रामसिंह द्विवेदी के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि देना है। भासपा नेता पुनीत पाठक, नीरज दुबे, निशान दुबे, अनूप तिवारी, अनूप दुबे, विवेक सिंह, प्रशांत दूबे आदि  मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed