फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Those taking both doses of anti-coronavirus vaccine will become booth level agent

कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले बनेंगे बूथ लेवल एजेंट

Tue, 09 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Those taking both doses of anti-coronavirus vaccine will become booth level agent
विधानसभा चुनाव में कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले कार्यकर्ता ही बूथ लेवल एजेंट बन सकेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद जिला प्रशासन इसकी कवायद में जुट गया है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का निर्देश दिया जा रहा है। इसके साथ ही, राजनीतिक दलों से नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप (वीएचए) का प्रयोग करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी बी राम ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति राजनीतिक दलों द्वारा सातों विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। इसके लिए नियुक्त बीएलए को निर्देशित किया गया है कि राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस्य स्थापित कर निर्वाचक नामावलियों को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित तैयार करें। आयोग के निर्देश के अनुसार, बूथ लेवल एजेंट द्वारा एक बार में 10 और पूरे पुनरीक्षण अवधि में कुल 30 फॉर्म आवश्यक घोषणा पत्र के साथ जमा कर सकते हैं। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं है, वह फॉर्म-6 भरकर नाम अंकित करा सकते हैं। जिनके नाम त्रुटिपूर्ण हैं, वह फॉर्म 8 भरकर नाम शुद्ध कराएं। जिनकी मृत्यु हो गई है, फॉर्म 7 भरवा कर नाम अपमार्जित करा लिया जाए। सारे कार्य वोटर हेल्पलाइन एप (वीएचए) द्वारा घर बैठे भी किए जा सकते हैं। बता दें कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच मतदाताओं की संख्या बढ़ने पर जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में 256 बूथ बढ़ाने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा गया हैं। इस बार के चुनाव में कुल 2822 बूथ में बनाए जाएंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव में एम थ्री ईवीएम का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

आपत्तियों का निस्तारण 30 तक
निर्वाचक नामावली में दावे और आपत्तियों के निस्तारण के लिए 30 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण एक नवंबर से 20 दिसंबर तक किया जाएगा। 20 दिसंबर को पूरक सूची तैयार हो जाएगी। पांच जनवरी 2022 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed