फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   This time voter guide is being delivered from door to door

इस बार घर-घर पहुंचाई जा रही है वोटर गाइड

Sat, 22 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
This time voter guide is being delivered from door to door
बलिया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विधानसभा चुनाव में वोटर गाइड का सहारा लिया जा रहा है। वोटर गाइड को चुनाव से पहले नए मतदाताओं के घर पहुंचाया जा रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने से लेकर मतदान करने तक की पूरी जानकारी इसमें दी गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कैंप लगाकर ईवीएम के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

इस बार विधानसभा चुनाव कोरोना के साए में हो रहा है। चुनाव आयोग ने संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है। गाइड लाइन भी जारी की है। घर-घर वोटर गाइड भेजी जा रही है। गाइड में वोटर हेल्पलाइन, एप पर मतदाता सूची में अपना नाम कैसे देखें, अपने मतदान केंद्र का नाम कैसे पता लगाएं, अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और उनके पिछले जीवन को कैसे जानें, मतदान केंद्रों पर कोई इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं ले जाने, मास्क, दस्तानें पहननें, हाथों को सैनिटाइज करने के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

स्पीड पोस्ट से भेजी जा रही वोटर आईडी
बलिया। नए मतदाताओं को पहले बीएलओ के माध्यम से वोटर आईडी उपलब्ध कराए जाते थे। इस बार वोटर आईडी नए मतदाताओं तक पहुंचने के लिए निर्वाचन आयोग से लिफाफे, निर्वाचक द्वारा ली जाने वाले शपथ पत्र, आपका मत आपका अधिकार का पंपलेट भेजा गया है। इस बार विधानसभा चुनाव में 23579 युवा मतदाता है। नए मतदातओं को स्पीड पोस्ट के माध्यम से वोटर आईडी, शपथ पत्र और आपका वोट आपका अधिकार वाला पत्र भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं को जागरूक करने को निर्वाचन आयोग से वोटर गाइडें उपलब्ध कराई गई हैं। वोटर गाइड चुनाव से पहले प्रत्येक घर में पहुंचेगी। ताकि मतदाता गाइड के माध्यम से जानकारी लें और अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से कर सकें।
-राजेश कुमार,एडीएम/ उपजिला निर्वाचन अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed