फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   This time the excuse of CCTV being damaged at the examination centers will not work.

इस बार नहीं चलेगा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी खराब होने का बहाना

Mon, 07 Mar 2022 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
This time the excuse of CCTV being damaged at the examination centers will not work.
इस बार नहीं चलेगा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी खराब होने का बहानाबलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार केंद्रों पर सीसीटीवी खराबी का बहाना नहीं चलेगा। परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराना होगा। बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों से इसकी रिपोर्ट मांगी है। यदि खामी है तो परीक्षा से पहले सीसीटीवी दुरुस्त कराकर बोर्ड को बताना होगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में इस बार जिले में हाईस्कूल व इंटर को मिलाकर करीब एक लाख 40 हजार 925 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के विभिन्न विद्यालयों के 3495 परीक्षार्थियों की फोटो में चेहरा स्पष्ट नहीं होने पर उनका सत्यापन कराया जा रहा है। परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी होगी। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे का मेन पैनल कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेगा। इससे वहां की हर गतिविधि पर नजर बनी रहेगी। इससे पहले बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों से सीसीटीवी कैमरे की स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। सीसीटीवी कैमरा चल रहा है या नहीं, यदि खराबी है तो किस तरह की परीक्षा केंद्रों से रिपोर्ट मिलने के बाद बोर्ड सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराने के लिए समय देगा। परीक्षा से पहले सीसीटीवी कैमरे हर हाल में ठीक कराने होंगे। दरअसल, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे में खामी दिखाकर नकल का खेल भी चलता है। पूर्व की परीक्षाओं में ऐसी कई घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

----
माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। जिले में नकल पर अंकुश लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
-डॉ. ब्रजेश मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed