{"_id":"622cdeae29b96e37d23724bd","slug":"this-time-the-duty-of-room-inspectors-will-be-done-online-ballia-news-vns64294583","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार ऑनलाइन लगेगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार ऑनलाइन लगेगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी में ऑनलाइन लगेगी। इसके लिए विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का ब्योरा बोर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार 140925 विद्यार्थी शामिल होंगे।
24 मार्च से प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 211 केंद्र बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रशासन अब कक्ष निरीक्षकों की सूची फाइनल करने में जुट गया है। परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर करीब 5637 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की तैयारी है। पूर्व के वर्षों में परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर प्रधानाचार्य अपने हिसाब से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगवाते थे। लेकिन, अबकी बार ऐसा नहीं होगा। अब बोर्ड के स्तर से ही शिक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी केंद्रों पर लगाई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। ड्यूटी के बदले उनका भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। इसलिए शिक्षकों का पूरा ब्योरा और बैंक डिटेल वेबसाइट पर ऑनलाइन अपडेट कर दिया गया है। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इसे अंतिम रूप दिया जाना है।
17 बिंदुओं पर देनी थी जानकारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद के पत्र के मुताबिक बोर्ड की वेबसाइट पर शिक्षकों का 17 बिंदुओं पर जानकारी उपलब्ध करा दी गई थी। शिक्षकों का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपने पोर्टल के माध्यम से सत्यापित कर बोर्ड को अंतिम रूप से सबमिट कर दिया गया है।