फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thirty per cent of the current account increased opening

करेंट एकाउंट खुलवाने वाले तीस फीसदी बढे़

Sat, 03 Dec 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 03 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Thirty per cent of the current account increased opening
आरबीआई, बैंककर्मी, नोट बैन - फोटो : self
नोटबंदी के बाद से कार्ड से खरीदारी की बढ़ती संभावना को देखते हुए कारोबारियों ने स्वाइप मशीन की महत्व को पहचाना है। ऐसे में बैंक में इन दिनों करेंट अकाउंट खोलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बैंक अधिकारियों के माने तो 8 नवंबर के बाद से करेंट अकाउंट खेलने के लिए अन्य दिनों की तुलना में 20 से 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके पीछे वजह प्रमुख वजह ये है कि करेंट एकाउंट होने पर ही बैंकों की तरफ से स्वाइप मशीन दूकानदारों को मिलेंगे।  
विज्ञापन



जनपद में स्वाइप मशीन के लिए विभिन्न बैंकों में करीब चार सौ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है, जिसके तहत उपलब्धता के अनुसार उनको मिलना भी शुरू हो गया है। एसबीआई मुख्य शाखा के प्रबंधक संतोष कुमार का कहना है कि नोटबंदी के आदेश के बाद से स्वाइप मशीन के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब तक उनकी शाखा से करीब 20 मशीनें दी जा चुकी हैं। स्वाइप मशीन उन्हीं को दिया जा रहा है कि जिनका करेंट एकाउंट है। उन्होंने बताया कि कैशलेस सेवा के प्रचार प्रचार के लिए स्वीप मशीन का अहम योगदान है।
विज्ञापन


इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बैंक की  टीम नगर में घूम-घूम कर प्रचार भी कर रही है। यह दूकानदारों एवं व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता का कहना है कि व्यापार करने के लिए करेंट एकाउंट होना फायदेमंद होता है। कैश की समस्या के मद्देनजर व्यापारी अपनी दूकानों पर स्वैप मशीन लगवा रहे हैं। इसके लिए वह स्वयं भी बैंक अधिकारियों के संपर्क में हैं तथा व्यापार मंडल के सदस्य दूकानदारों को स्वैप मशीन लगाने के प्रति प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed