फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves stole jewelery and cash worth two lakhs by entering the house with the help of the roof

छत के सहारे घर में उतर कर चोरों ने दो लाख के जेवरात व नकदी चुराया

Fri, 10 Dec 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery and cash worth two lakhs by entering the house with the help of the roof
थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में गुरुवार की रात चोरों ने छत के सहारे घर में उतर कर दो लाख रुपए के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर रात को ही पहुंची पुलिस घर के उत्तर स्थित पोखरे के पास से दो बक्से व एक अटैची को खोज निकाला। बक्से व अटैची से नकदी व आभूषण गायब थे जबकि कपडे़ व आवश्यक कागजात बिखरे पडे़ थे।
विज्ञापन

देवरिया निवासी वीरेंद्र सिंह गांव से पश्चिम घर बना कर रहतें हैं। चोर पास ही रखे पुआल के सहारे छत पर चढ़ गए। सीढ़ी से आंगन में उतर कर दो कमरों को बाहर से बद कर दिया। वीरेंद्र भी अन्य कमरे में सोए थे। चोर आराम से जिस कमरे में बक्से व अटैची रखी थी उसका ताला तोड़ कर अंदर चले गए। इसके बाद दो बक्से व एक अटैची को ले जाकर पोखरे के पास उससे नकदी व सोने चांदी के आभूषण लेकर चले गए। रात दो बजे घर की एक महिला की नींद टूटी तो बाहर से कमरा होने पर शोर मचाया जिससे सभी लोग जाग गए। आसपास के लोग भी पहुंच गए। वीरेंद्र के पुत्र प्रिंस ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed