फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves entered the house through the roof and stole cash and jewellery

Ballia News: छत के सहारे घर में उतरे चोर, नकदी, आभूषण चोरी

Thu, 26 Jun 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house through the roof and stole cash and jewellery
लालगंज। सत्संग में भाग लेने गए गृह स्वामी के घर दिन में ही चोरी हो गई। चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर नकदी समेत आभूषण चुरा लिए। गृह स्वामी ने चोरी की तहरीर दोकटी पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी शिवजी प्रजापति अपनी पत्नी के साथ गांव पर रहते हैं। मंगलवार को सत्संग में भाग लेने के लिए दिन में दस बजे बैरिया चले गए थे। बाहर से दरवाजे पर ताला लगा हुआ था, शाम को लगभग पांच बजे जब लौटे तो ताला खोलकर अंदर गए। देखा तो तीन कमरों का दरवाजा खुला था। एक कमरे में रखे मंगलसूत्र, मांगटिका, नथिया, कनफूल, अंगूठी व चार बिछिया, चार जोड़ी पायल आदि चोरी हो गई। देर शाम दोकटी पुलिस ने मौका पर जाकर जांच की। थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

दोपहर में ताला तोड़कर चोरी : रसड़ा। नगर के वार्ड नंबर तीन मौलाना रोड इलाके में दोपहर के समय ही मोहम्मद वहीद के मकान के चार ताले तोड़कर चोर नकदी सहित आभूषण चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद वहीद ने बताया कि पत्नी के साथ अजमेर शरीफ अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए हैं। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने दोपहर में घर का ताला तोड़कर बेटियों व पत्नी के आभूषण चुरा लिए। एक मंगलसूत्र, सोने की दो चेन, सोने की छह कील, छह अंगूठी, सोने के दो हार, कान के चार झुमके, चांदी के 10 सिक्के, चार जोड़ी चांदी की पायल, हाथों में पहनने वाली चांदी की मेहंदी एवं 25 हजार रुपये चोर चुरा ले गए। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed