फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves crossed goods worth lakhs by cutting the latch of the gate

गेट की कुंडी काट चोरों ने लाखों का सामान किया पार

Mon, 31 Oct 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Thieves crossed goods worth lakhs by cutting the latch of the gate
फेफना थाना क्षेत्र के ग्राम सभा निधरिया के नई बस्ती स्थिति शिवशाक्ति नगर में छठ की रात चोरों ने एक मकान के मुख्य गेट की कुंडी काटकर करीब 50 हजार नकदी व लाखों रुपये के जेवरात सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने उसी मकान के किराएदार के कमरे का ताला तोड़कर उसमें से भी सोने चांदी के करीब 50 हजार रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। इस मामले की जानकारी सुबह होने पर गांव में छठ करने गए मकान स्वामी पहुंचे तो इसकी सूचना पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरों को शीघ्र पकड़ने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव निवासी सुनील कुमार सिंह पुत्र मंगला सिंह निधरिया ग्राम सभा के नई बस्ती शिव शक्ति नगर में मकान बनाए हैं। जहां पर उनके परिवार के लोग रहते हैं। छठ पूजन के लिए नौकरी से छुट्टी पर आए थे। रविवार को दिन में अपने पूरे परिवार के साथ छठ करने के लिए अपने गांव रामपुर असली गए थे। सुबह घाट पर ही थे कि उनको किसी पड़ोसी ने मकान में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही सुनील सिंह अपने परिवार के साथ निधरिया नई बस्ती पहुंचे। जहां मुख्य गेट के लोहे का दरवाजे की कुंडी चोरों ने काट दिया था। कुंडी को काटकर चोरों ने अंदर के अलमारी, लाकर, बक्सा, अटैची सबकुछ खंगालने के लाखों के समान पर हाथ साफ कर दिया था। जिसमें नगदी करीब 50 हजार, दो सोने का झुमका, एक सोने की सिकड़ी, दो मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी, एक चांदी का पायल और किराएदार पप्पू वर्मा के कमरे से सोने का झुमका और दो चांदी की अंगूठी चोर चुरा ले गए थे। सुबह आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी मकान स्वामी को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना के बाद पहुंचे मकान मालिक ने फेफना थाना पुलिस को भी इस घटना के बारे में बताया। इस मामले में पीड़ित मकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले के तह में घुसने के लिए लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed