फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves burnt thousands of items including cash, broke shop lock

दुकान का ताला तोड़ नगदी समेत हजारों का सामान चोरों ने उड़ाया

Tue, 11 Aug 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Thieves burnt thousands of items including cash, broke shop lock
बेरुआरबारी। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैथवली के बांसडीह बेरुआरबारी मार्ग पर स्थित खाद,पशु आहार व हार्डवेयर की दुकान से सोमवार की रात्रि में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के समान व नकदी चुरा लिया। घटना की खबर सुबह दुकानदार को हुई तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कैथवली निवासी प्रिंस कुमार सिंह पुत्र कमलेश्वर सिंह की अभी तीन चार माह पहले ही हार्डवेयर, खाद व पशु आहार की दुकान खुली थी। सोमवार की रात्रि में चोरों ने दुकान का ताला व लाकर को तोड़कर दुकान के अंदर रखा यूरिया खाद की दस बोरी, कपिला पशु आहार 10 बोरी, जाइम खाद की छ: बाल्टी, चार प्लास्टिक की कुर्सी, एक स्टेंड फैन, हार्डवेयर के कुछ समान व नकदी दो हजार चोर लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी सुबह चार बजे दुकानदार को हुई तो वह तत्काल दुकान पर पहुंचे। दुकानदार ने पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed