फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves blew goods worth 10 lakhs by locking family members in the room

परिजनों को कमरे में बंद कर चोरों ने 10 लाख का माल उड़ाया

Tue, 23 Aug 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Thieves blew goods worth 10 lakhs by locking family members in the room
रसड़ा। क्षेत्र के राघोपुर बसगितवा गांव में चोरों ने सोमवार की देर रात दो अलमारियों को तोड़कर लगभग दस लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

अभय कुमार पांडेय पुत्र राजकुमार दास कोतवाली में दिए तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार रात चोरों ने घर के पीछे लगे ग्रील को फांद कर घर में घुस आए। नीचे कमरे में सोए माता-पिता को बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। अभाय एवं पत्नी छत पर सोए हुए थे। कमरे एवं स्टोर रूम का दरवाजा तोड़कर घर में रखी दो अलमारी से लगभग 10 लाख रुपये निकाल कर भाग निकले। भोर में अभय पांडेय ने अपनी पत्नी प्रिया देवी से चाय लाने को कहा। प्रिया देवी नीचे उतर कर चाय बनाने के लिए जा रही थी। कमरे खुला एवं अलमारी टूटी देख उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। प्रिया ने शोर मचाया। सूचना पर पुलिस पहुंची छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed