{"_id":"67cf0006a6d27ff430047e2a","slug":"thieves-audacity-three-houses-targeted-in-one-night-broke-the-locks-of-houses-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News : चोरों का दुस्साहस, एक ही रात में तीन मकान निशाने पर, घरों का ताला तोड़ा, सामान पर हाथ साफ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News : चोरों का दुस्साहस, एक ही रात में तीन मकान निशाने पर, घरों का ताला तोड़ा, सामान पर हाथ साफ किया
Mon, 10 Mar 2025 08:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 10 Mar 2025 08:36 PM IST
सार
छाता सेमरी गांव में चोरों के निशाने पर तीन मकान आ गए। घरों का ताला तोड़कर सामान पर हाथ साफ किया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छाता सेमरी गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन मकानों में चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई। गांव निवासी रिंकू सिंह के मकान में रखे बक्सों आदि को तोड़कर उसमें रखा नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
इसी रात मैनेजर सिंह के बंद पड़े मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर उसमें चोरी का प्रयास किया गया। घटना के दौरान पीड़ित परिवार किसी कार्य से अन्य जनपद गए हुए हैं। जबकि गांव निवासी दुखहरन गुप्ता के घर में घुसकर नगदी समेत चांदी का जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अजय पाल ने मामले में तहरीर नहीं मिली है। फिर हाल मामले की छानबीन की जा रही है।