फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   They ran away after seeing the police, one was caught

Ballia News: पुलिस को देख भागे, एक पकड़ा गया

Tue, 13 Jan 2026 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
They ran away after seeing the police, one was caught
नरहीं। बक्सर टाउन थाने की पुलिस ने यूपी से शराब लेकर आ रहे तीन बाइक पर सवार छह आरोपियों को घेरा, लेकिन पकड़ में सिर्फ एक ही आरोपी आ सका। पुलिस ने मौके से तीनों बाइक और कार्टून में बंद करीब 240 लीटर शराब बरामद की।
विज्ञापन

टाउन थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि रविवार की रात पौने चार बजे तीन बाइक पर सवार छह युवक नजर आए। सभी की बाइक पर बीच में बोरा था। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। एक युवक को पकड़ लिया गया। बाकी पांच अंधेरे में भाग गए। पुलिस ने मौके से तीन बाइक और पांच बोरे में रखी 239.4 लीटर शराब जब्त की है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजा राइन निवासी शांतिनगर, बक्सर बताया है। पूछताछ में उसने भागने वाले चार साथियों के नाम अंशु रजक, विशाल वर्मा और पिंटू कुमार निवासी मारुति कॉलोनी बताया। बताया कि यूपी के उजियार की लाइसेंसी शराब दुकान के अनुज्ञापी सोनू के यहां से शराब मंगाते हैं और ऊंची कीमत पर बेच देते हैं। पुलिस इस मामले में सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed