फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There will be three-tier monitoring of examination centers through web cameras.

Ballia News: वेब कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की होगी त्रिस्तरीय निगरानी

Sat, 06 Jan 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
There will be three-tier monitoring of examination centers through web cameras.
यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की परीक्षा नकल विहीन और निष्पक्ष रूप से कराए जाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए आपत्तियों का निस्तारण कर 177 केंद्रों की सूची को अंतिम रुप से प्रकाशित कर दी गई है। उधर, परीक्षा केंद्रों की त्रिस्तरीय मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए केंद्रों पर वेब कैमरा लगाए गए हैं। जिनके माध्यम से जनपद, मंडल एवं राज्य स्तर पर बने कंट्रोल रूम केंद्रों की निगरानी करेंगे। इससे पहले कैमरों का ट्रायल भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से आयोजित होंगी। जिसमें जिले में 10 वीं और 12 वीं के कुल 1.38 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। साथ ही परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए आपत्तियों का निस्तारण करते हुए बृहस्पतिवार को 177 केंद्रों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। हालांकि पूर्व में अनंतिम रूप से 186 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी। जिस पर 250 आपत्तियां आईं थीं। डीएम ने संबंधित तहसीलों के एसडीएम को आपत्तियों के निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी थी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब नौ केंद्रों को सूची से हटा दिया गया है। अब उन्हीं विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, जो सीसीटीवी कैमरों से लैस है। इसके अलावा परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों की त्रिस्तरीय निगरानी भी होगी। जिला, मंडल के साथ साथ प्रदेश स्तर पर बना कंट्रोल रूम परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगा। इसके लिए पहले ही परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का ट्रायल भी शुरु कर दिया गया है। ताकि ट्रायल के दौरान मिलने वाली खामियों को भी समय से दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

आपत्तियों का निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके तहत जिले में 177 केंद्र बनाए गए है। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस रहेंगे। परीक्षा से पहले सभी कैमरों का ट्रायल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed