फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There will be overall development at the confluence of Ganga and Saryu: Chief Minister

गंगा और सरयू संगम स्थल पर होगा समग्र विकास : मुख्यमंत्री

Tue, 11 Oct 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
There will be overall development at the confluence of Ganga and Saryu: Chief Minister
बिहार के लाला टोला में आयोजित जेपी जयंती पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित? - फोटो : BALLIA
बैरिया/जयप्रकाशनगर। जेपी जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उनके पैतृक गांव सिताबदियारा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मां गंगा और सरयू का आशीर्वाद इस क्षेत्र को प्राप्त है। यहां प्रतिवर्ष बाढ़ के बावजूद इस भूमि में पैदा हुए लोगों में जो जुझारूपन दिखता है, वह अलग ही है। देश की आजादी के बाद सबसे बड़ा आंदोलन जेपी ने किया। मोदी सरकार जेपी के सपने को साकार कर रही है। उज्ज्वला योजना का हवाला देते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में समाज के हर तबके के हितों के लिए बिना भेदभाव के कार्य हो रहा है। 135 करोड़ लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य जेपी, पं. दीनदयाल और लोहिया के आदर्शों पर चलकर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जेपी की जन्मस्थली के बाद यूपी के बलिया के हिस्से को बाढ़ से सदैव के लिए मुक्त किया जाएगा। नदियों को चैनलाइज कर जल यातायात को आगे बढ़ाया जा रहा है। शीघ्र ही यहां गंगा और सरयू के संगम स्थल पर उत्तर प्रदेश सरकार समग्र विकास करेगी।

कार्यक्रम समापन के बाद यूपी के ट्रस्ट पर पहुंच जेपी को किया नमन
बैरिया/जयप्रकाशनगर। सिताबदियारा के लाला टोला के कार्यक्रम से फुरसत होने के बाद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और सांसद नीरज शेखर ने जयप्रकाश नगर ट्रस्ट पर पहुंचकर लोकनायक को श्रद्धांजलि दी। वहीं, पूर्व सांसद भरत सिंह सुबह ही जनपद में स्थित ट्रस्ट पर पहुंचकर लोकनायक को फूलमाला पहनाकर नमन किया। इसके अलावा, सांसद सकलदीप राजभर, विधायक केतकी सिंह, बैरिया ब्लॉक प्रमुख राकेश सिंह, बेलहरी ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर सहित कई गणमान्य लोग भी जयप्रकाश नगर पहुंचे और जेपी को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed