फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There will be no hesitation, public hearing will have to be done for two hours in the morning

नहीं चलेगी कोताही, सुबह दो घंटे करनी होगी जनसुनवाई

Sat, 18 Sep 2021 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
There will be no hesitation, public hearing will have to be done for two hours in the morning
बैरिया। अब खंड विकास अधिकारी को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से ब्लाक मुख्यालय में बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुननी पड़ेगी। निर्धारित अवधि में उसका निस्तारण भी करना पड़ेगा। मुलाकाती रजिस्टर बनाकर आने-जाने वालों का विवरण दर्ज करना होगा। कमिश्नर आजमगढ़ के निर्देश के क्रम में जिला विकास अधिकारी ने सभी बीडीओ को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा-विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति, मनरेगा के कार्य के निरीक्षण के लिए दोपहर 12 बजे के बाद गांवों में जाना होगा। लोगों को अगर कोई समस्या है तो उसका निस्तारण करना होगा। विकास कार्यों में यदि खामी मिलती है तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के पास भेजनी होगी। जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने बताया कि किए गए कार्यों के संदर्भ में प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी और संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के पास खंड विकास अधिकारी ही भेजेंगे। अन्यथा की स्थिति में संबंधित खंड विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed