फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There will be action on corruption

भ्रष्टाचार पर की जाएगी कार्रवाई

Sat, 12 Nov 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 12 Nov 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
There will be action on corruption
सिकंदरपुर कसबा में पहुंच परिवर्तन यात्रा रथ से जनता को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य।
भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश के गरीब नौजवान व बेरोजगारों के साथ ही हर वर्ग का ख्याल रखती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबित कर दिया कि केंद्र सरकार का इरादा नेक है और वह भ्रष्टाचार के खिलाफ  हर कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं जो देशहित के लिए सर्वोपरि है। यह बातें गुरुवार को बस स्टेशन चौराहा पहुंची परिवर्तन यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्रा ने कही।
विज्ञापन


 
 पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद  मौर्य ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सपा और बसपा के खिलाफ माहौल है। दोनों पार्टियों से लोग नाखुश है और केंद्र  सरकार की नीतियों से प्रभावित है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी  को 350 प्लस सीटें मिलेंगी और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार  बनेगी। इस दौरान महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह, रमाशंकर  कठेरिया, भरत सिंह, रविंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे। इस दौरान परिवर्तन रथ  के सिकंदरपुर पहुंचने पर क्षेत्र के नेताओं और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य  संजय यादव, नगवां इंटर कालेज प्रधानाचार्य रवि राय, पूर्व मंत्री राजधारी  सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व प्रमुख अच्छेलाल यादव, प्रबंधक  अरविंद राय, अनिल बर्नवाल, गणेश प्रसाद सोनी, ओंकार सोनी, माधव प्रसाद  गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, अरुण सिंह बंट, विनोद शंकर  दुबे, सकलदीप राजभर, बृजभान चौहान आदि सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन



सुखपुराः परिवर्तन रथ यात्रा का स्वागत बांसडीह विधान सभा क्षेत्र में प्रवेश करने  पर सुखपुरा में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भाजपा नेत्री केतकी सिंह,  फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र  एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत में प्राथमिक विद्यालय  नंबर-दो से सुखपुरा चौराहे तक पैदल जुलूस निकाला गया।  प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, केंद्रीय मंत्री कलराज  मिश्रा, जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने रथ से उतरकर शहीदों को पुष्प अर्पित  कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सांसद भरत सिंह, रविंद्र कुशवाहा,  महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह, दिनेश्वर सिंह, दयाशंकर सिंह,  नागेंद्र पांडेय, अनूप चौबे, ठाकुर अनूप सिंह, देवेंद्र सिंह, आनंद स्वरुप  शुक्ला ,वशिष्ठ पांडेय, कुमार अशोक पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे। बेल्थरा रोडः प्रदेश की राजनीति को नई दिशा प्रदान करने के लिए भाजपा द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा गुरुवार को अपराह्न बेल्थरारोड पहुंची। चौकियां मोड़ पर रथ यात्रा का स्वागत किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से देश में सुशासन की बयार बह रही है। प्रदेश महिला अध्यक्ष स्वाती सिंह ने बेल्थरारोड में हुए नीरज हत्याकांड में निर्दोष भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा ठोंकने की निंदा की। लाल बहादुर भारती, धनंजय कनौजिया, देवेंद्र गुप्त समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगरा संवाददाता के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा शाम में नगरा पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य एवं महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। सूर्यबली राम, अक्षय लाल यादव, डा. मिलन राम, दिनेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। परिवर्तन यात्रा का रथ गुरुवार को नगर के कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शुरू हुआ। भाजपाइयों ने पार्टी नेताओं का 51 किलो का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed