फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was roar in the tehsils against the state government

प्रदेश सरकार के खिलाफ तहसीलों में गरजे सपाई

Thu, 15 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
There was roar in the tehsils against the state government
बलिया। ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली, ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के विरोध में सपाइयों ने सभी तहसीलों में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के बलिया नगर और फेफना विधानसभा क्षेत्र के समाजवादियों ने जिला कार्यालय से जलूस की शक्ल में निकल कर आंबेडकर संस्थान पर डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सदर तहसील पर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए गए। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के साथ उनके गृह जनपद में ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन के समय की गई अभद्रता का उल्लेख किया। बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाने और भाजपा द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के साथ ही स्थानीय समस्याओं पर राष्ट्रपति का ध्यान आकर्षित किया। मांग की कि प्रदेश में जहां-जहां जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख चुनाव में जबरिया पर्चा नहीं भरने दिया गया, वहां पुन: नामांकन करा चुनाव कराया जाए। सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय ने बताया कि इस मौके पर नारद राय, मंजू सिंह, संग्राम सिंह यादव, व्यासजी गोंड़, डा. विश्राम यादव, लक्ष्मण गुप्ता, संजय उपाध्याय, मिठाई लाल भारती आदि थे। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव और विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव और दिनेश यादव ने किया।
विज्ञापन

प्रत्येक तहसीलों में दिखाई ताकत
बलिया। सदर तहसील के साथ ही सपा ने सभी तहसीलों में ताकत दिखाई। बांसडीह तहसील में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने कहा कि किसानों की फसलों के उत्पादन का उचित दाम नहीं मिला। इसके पीछे सरकार की खरीद नीति जिम्मेदार है। ऐसा झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री पहले नहीं देखा। अभी तक 15 मुख्यमंत्रियों के साथ काम कर चुका हूं। पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी के साथ एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य को मांग-पत्र सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, डा. हरिमोहन सिंह, श्यामबहादुर सिंह आदि थे। अध्यक्षता हरेंद्र सिंह और संचालन जगमोहन यादव ने किया। बेल्थरारोड में पूर्व विधायक गोरख पासवान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ज्ञापन एसडीएम सर्वेश कुमार को सौंपा। इरफान अहमद, विनय प्रकाश अंचल, रुद्रप्रताप यादव, आनंद यादव, ममता चंद्रा, बब्बन यादव, राजनाथ यादव रहे। बैरिया में पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल और सूर्यभान सिंह ने कहा कि मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है। पूर्वमंत्री तारकेश्वर मिश्र, सूर्यभान सिंह, सुभाष यादव, जयप्रकाश अंचल, अजय सिंह, शैलेश सिंह थे। रसड़ा में एसडीएम प्रभुदयाल को पत्रक सौंपा गया। पूर्व मंत्री सनातन पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, आदित्य गर्ग, बीरबल राम, सुशीला राजभर, शिवजी सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री समेत सपाई हिरासत में
सिकंदरपुर। पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में तहसील घेराव था। सपाइयों ने बस स्टेशन चौराहा से जुलूस शुरू किया को पुलिस ने चौराहे से आगे बढ़ने नहीं दिया। पूर्व मंत्री सहित सपा कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर थाने ले कर चली गई। इस दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा। गिरफ्तारी देते समय जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि हमें जेल भेजिए, हमें जमानत नहीं चाहिए। विवेक सिंह, अनंत मिश्रा, रामजी यादव, मुन्नी लाल यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed