{"_id":"687fcc7531e4635fc906752c","slug":"there-was-no-electricity-in-84-villages-ballia-news-c-190-1-bal1001-144587-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 84 गांवों में बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 84 गांवों में बत्ती गुल
विज्ञापन
बैरिया। विद्युत उपकेंद्र बैरिया ग्रामीण पर सोमवार की देर रात बिजली गिरने के कारण विद्युत उपकेंद्र का इनकमिंग ट्राॅली जल गई, जिससे करीब 84 गांवों की बिजली पिछले 18 घंटे से अधिक समय से बाधित है। बिजली सप्लाई बंद हो जाने के कारण दुर्जनपुर, नारायणगढ़, श्रीनगर, बैरिया मखदुमपुर, पांडेपुर, दयाछपरा, टेंगरही, चांदपुर, बहुआरा, लालगंज, हृदयपुर सहित लगभग सात दर्जन गांवों में पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई।
000
तीन फीडरों में 10 घंटे बाधित रही आपूर्ति
33 हजार वोल्ट के लाइन में दीग़र व बैरिया के बीच खराबी आ गई थी, जिससे सोमवार की आधी रात से बैरिया टाउन, लोकधाम ठेकहा व जयप्रकाश नगर की विद्युत आपूर्ति लगभग 10 घंटे ठप रही। मंगलवार को दोपहर विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। छोटे बड़े 170 गांवों की बिजली नही रहने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
पहले 33 हजार विद्युत सेवा में खराबी आ गई थी, इसके बाद आधी रात को आकाशी बिजली से इनकमिंग ट्राॅली जल गई थी। बैरिया नगर विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति गड़बड़ी को ठीक कर बहाल कर दी गई है। जली ट्राॅली को ठीक कर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-हंसराज यादव, एसडीओ, बैरिया
-- -- -- -- -- --