फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was a stir as soon as Asha Sangini came positive

आशा संगिनी के पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप

Wed, 08 Jul 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
There was a stir as soon as Asha Sangini came positive
चिंतामणिपुर में मंगलवार की देर रात आशा संगिनी के कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिलते ही गांव सहित रघुनाथपुर, बरेबोझ, नराछ, बसनवार छिब्बी व इंदरपुर बाजार तक लोग सहम गए। कारण कि आशा संगिनी के अंतर्गत 20 आशा बहुएं कार्यरत हैं। गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। वहीं आशा संगिनी को एल-1 अस्पताल भेजा जा रहा है। उप जिलाधिकारी रसड़ा मोतीलाल यादव ने बताया कि आशा संगिनी के अंतर्गत कार्यरत 20 आशा बहुओं की भी सैंपलिंग की जाएगी। आशा संगिनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर पर कार्यरत हैं। सूचना मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी हड़कंप मच गया। अस्पताल को भी सैनिटाइज कराने का काम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed