फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was a massive traffic jam on NH-31 for 13 hours.

Ballia News: एनएच-31 पर 13 घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

Sun, 16 Feb 2025 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
There was a massive traffic jam on NH-31 for 13 hours.
नरहीं। जो सड़क शनिवार को दिनभर सूनी पड़ी रही, उस सड़क पर शाम होते ही जाम लग गया। बक्सर-पटना मार्ग पर धरहरा से लेकर बक्सर रेलवे स्टेशन तक भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर कबीरपुर तक 35 किलोमीटर तक 13 घंटे भीषण जाम लगा रहा। प्रयागराज महाकुंभ मेले से आने वाले श्रद्धालुओं की सैकड़ों गाड़ियां आठ घंटे तक जाम में फंसी रहीं। रविवार की दोपहर तक जाम का सामना करना पड़ा। बक्सर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं। एंबुलेंस भी जाम में घंटों फंसी रहीं।
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बक्सर में प्रगति यात्रा के मद्देनजर बक्सर प्रशासन ने 48 घंटे पहले ही भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। इधर, नरहीं, चितबड़ागांव, फेफना पुलिस ने शनिवार को सुबह साढ़े छह बजे से भारी वाहनों को भरौली के तरफ जाने से रोक दिया। पूरे दिन भारी वाहन जहां-तहां खड़े रहे। शनिवार को शाम छह बजे जब भारी वाहनों को छोड़ा गया तो बक्सर के एनएच-922. भरौली गोलंबर पर एनएच-31 पर जाम लगने लगा। रात आठ बजे तक भीषण जाम लग गया। यह रविवार को 9 बजे तक बरकरार रहा। गाड़ियां सड़क पर रेंगती रहीं। महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालु आठ से दस घंटे तक जाम में फंसे रहे। एंबुलेंस भी जाम में घंटों फंसी रहीं। बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की ट्रेनें छूट गई। रात भर वाहन रेंगते रहे। गाजीपुर मार्ग पर चलने वाली गाड़ियां ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माणाधीन मार्ग पर चलने को मजबूर हुईं। कुछ गाड़ियां कोटवा नारायणपुर कनुआन मार्ग होकर गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed