फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There should be no shortage of cold drinking water, wheelchairs and stretchers in hospitals

Ballia News: अस्पतालों में ठंडा पेयजल, व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की न हो कमी

Fri, 18 Apr 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
There should be no shortage of cold drinking water, wheelchairs and stretchers in hospitals
रसड़ा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनपद के सभी अस्पतालों में ठंडे पेयजल की व्यवस्था के लिए आरओ लगवाने के लिए कहा। साथ ही मरीजों, तीमारदारों के बैठने के लिए कुर्सी और अस्पतालों में व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर उपलब्ध कराने सहित 12 सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान लगभग दो घंटे तक डिप्टी सीएम सीएचसी पर रहे।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन से कहा कि जर्जर अस्पतालों के मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को प्रेषित करें। साथ ही सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों सहित स्वास्थ्य आरोग्य मंदिर एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर खुले रहें। साथ ही पांच हजार की आबादी पर मरीजों को ग्राम स्तर पर ही दवाइयां को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सीएचसी रसड़ा में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएमओ से रिक्त चिकित्सकों के पदों को भरने को कहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी संजीव वर्मन एवं डीपीएम राजशेखर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीएचसी का किया निरीक्षण : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्टोर कक्ष के निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया। आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रखने के लिए कहा। उन्होंने शीघ्र ही डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा अस्पताल में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक एवं स्टाफ समय से अस्पताल में उपस्थित होकर मरीज को देखें। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित : जिला समन्वयक एवं कोषाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी शैलेंद्र पांडेय ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के जनपद आगमन पर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके अलावा नपाध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव रेडक्रास डॉ. आनंद कुमार सहित कृष्ण कांत पाठक, नितेश पाठक, अमरनाथ, दिनेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए सौंपा ज्ञापन : सुभासपा विधानसभा अध्यक्ष अंशु राजभर ने कार्यकर्ताओं संग पत्रक सौंप कर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग की। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप सोनी ने पांच सूत्री मांग पत्र सौंप कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पर शल्य चिकित्सा, बाल रोग विशेषज्ञ, आंख का डॉक्टर, महिला चिकित्सक की अविलंब नियुक्ति, अल्ट्रासाउंड एवं डिजिटल एक्सरे मशीन, ऑक्सीजन की व्यवस्था के साथ साथ साफ-सफाई की सुचारू रूप से व्यवस्था करने की मांग किया। भाजपा आईटी सेल के अविनाश सोनी ने व्यापारियों संग पत्रक सौंप कर प्यारेलाल चौराहा को खुलवाने की मांग किया।

मांगलिक कार्यक्रम के लिए दी बधाई : क्षेत्र के रसूलपुर गांव में उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के सभापति वाल्मीकि त्रिपाठी के आवास पर भी उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे। 18 अप्रैल को वाल्मीकि त्रिपाठी के यहां मांगलिक कार्यक्रम है। इससे पूर्व ही डिप्टी सीएम ने पहंुचकर बधाई दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, पूर्व विधायक उमेश पांडे, प्रबंधक गोविंद नारायण सिंह, महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, नपा अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल, अंकित सिंह एवं इंद्रजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed