{"_id":"689a4f3cf9c3f3f91c0d4196","slug":"there-is-no-doctor-at-chc-in-the-town-of-minority-welfare-minister-ballia-news-c-190-1-ana1001-145931-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के कस्बे के सीएचसी पर डॉक्टर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के कस्बे के सीएचसी पर डॉक्टर नहीं
विज्ञापन
सुखपुरा। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के कस्बे के सीएचसी पर भी डॉक्टर नहीं हैं। सुखपुरा कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुए दस साल हो गए। करीब पांच करोड़ खर्च के बावजूद क्षेत्र के दस गांव की दो लाख की आबादी को इलाज के लिए 15 किमी दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है।
अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विगत वर्ष सीएचसी का निरीक्षण कर चिकित्सकीय सुविधा चालू करने का वादा किया था लेकिन अधिकारी उनके प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं। छात्र नेताओं के धरना प्रदर्शन के बाद कागज पर दो चिकित्सक डाॅ. योगेंद्र व डॉ. शैलेश की तैनाती की गई लेकिन धरातल पर एक भी चिकित्सक ओपीडी में नहीं बैठते। कोविड के समय सीएचसी भवन को अस्थाई जेल बनाया गया था। कोविड खत्म होने के बाद स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग की लेकिन अधिकारियों ने अनसुना कर दिया। क्षेत्र के निवासी दानिश अंसारी मंत्री बनने पर अस्पताल का निरीक्षण कर सीएमओ से वार्ता की। सीएमओ ने भवन में शौचालय, दरवाजे सहित अन्य की कमियां बताते हुए शासन से धन मिलने के बाद ओपीडी चालू करने की बात कही। मंत्री ने अपने निधि से धन मुहैया करवाकर सीएचसी जाने वाले मार्ग को सीसी सड़क बनवा दिया।
इसके बाद शासन से अस्पताल भवन के बाकी काम के लिए धन जारी करवाया लेकिन पांच माह बाद भी काम पूरा नहीं हो सका। 15 दिन पहले सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन ने अस्पताल का निरीक्षण किया। आरईएस जेई प्रवीण बरनवाल व ठेकेदार को जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था। तय तिथि बीतने के बावजूद स्वास्थ्य केंद्र की हालत वही है। सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन ने कहा सुखपुरा सीएचसी भवन में शौचालय, बिजली सहित सुविधा का कार्य चल रहा है। काम पूरा होने के बाद ओपीडी चालू की जाएगी। इसकी लगातार निगरानी की जा रही है।