फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There is no brake on the speed of vehicles in the district

जिले में वाहनों की रफ्तार पर नहीं लग रहा ब्रेक

Sat, 06 Feb 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
There is no brake on the speed of vehicles in the district
बलिया। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग की सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग रहा है। जिसकी वजह से इन दिनों सड़क हादसों में काफी इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं भारी वाहनों की रफ्तार नगरी क्षेत्र में भी कम नहीं होने से राहगीरों में भय का माहौल बना रहता है। जबकि नगर और कस्बा में चार पहिया और बाइक की स्पीड का मानक 20 किमी है। लेकिन नगर में वाहनों की स्पीड मानक से अधिक रहती है। पुलिस की उदासीनता के चलते ऐसे वाहन चालकों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

परिवहन और यातायात विभाग की मानें तो नगर व कस्बा समेत भीड़-भाड़ इलाके में चार पहिया व बाइक की अधिकतम स्पीड 20 किमी होनी चाहिए। जबकि आउट साइड में पहले 40 किमी था, जिसे अब 45 किमी कर दिया गया है। लेकिन चार पहिया या बाइक चालक सिविल पुलिस, यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की उदासीनता के कारण मानक से अधिक स्पीड में नगर व कस्बा में वाहन चलाते हैं। जिसके चलते जनपद में सड़क हादसे की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। पुलिस हेलमेट, तीन सवारी, डीएल, सीट बेल्ट, गाड़ी के कागजात आदि की जांच कर कार्रवाई तो करती है। लेकिन सिविल पुलिस, यातायात पुलिस व परिवहन विभाग स्पीड चलाने वाले चालकों के विरुद्ध आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके चलते बाइक या चार पहिया वाहन चालक फर्राटे के साथ वाहन को भीड़-भाड़ इलाके में चलाते हैं। इसके चलते सड़क दुर्घटना कहीं न कही घटित हो ही जाती है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में 225 लोगों ने गंवाई जान
बलिया। जनपद में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। यातायात विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जनवरी 2020 से 31 दिसंबर तक कुल 304 सड़क हादसे हुए, जिसमें 225 लोगों ने अपनी जाने गंवाई। जबकि 206 लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए। बावजूद सिविल पुलिस व यातायात पुलिस के साथ ही परिवहन विभाग उदासीन बना हुआ है। वहीं आमजन भी कम नहीं है, जो यातायात नियम की धज्जियां उड़ाते हुए सड़क पर चलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए अभी कोई अलग से अभियान तय नहीं किया गया है। वर्तमान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। जिसमें आमजन से लेकर वाहन चालकों को गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है और यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। शीघ्र ही अभियान चलाकर मानक के विपरीत स्पीड से चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।- संजय कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed