फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There is no better country than India for Muslims: Shahnawaz

मुसलमानों के लिए हिंदुस्तान से अच्छा मुल्क नहीं : शाहनवाज

Sun, 07 Jan 2024 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
There is no better country than India for Muslims: Shahnawaz
मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना की ओर से मकर संक्रांति मिलन समारोह हुआ। जनपद के साथ ही पूर्वांचल से हजारों लोगों ने सहभागिता की। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन, सांसद नीरज शेखर, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना देश भर में अच्छा कार्य कर रही है। प्रभु श्री राम 22 जनवरी को अयोध्या आ रहे हैं। हर घर में दीपावली मननी चाहिए। प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों का अस्तित्व है ही नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा की मुसलमान के लिए हिंदुस्तान से अच्छा मुल्क, हिंदू से अच्छा दोस्त और नरेंद्र मोदी से अच्छा प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता है। राष्ट्रविरोधियों से सतर्क रहना है। सांसद नीरज शेखर ने कहा की दही-चूड़ा की परंपरा को युवा चेतना अद्भुत रूप से आयोजित करती है। अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हमारा जीवन ग़रीब कल्याण के कार्य के लिए समर्पित है। 2014 के बाद हमारे देश के गरीबों के साथ न्याय हुआ। वंशवादियों के खिलाफ देश का नौजवान एकजुट है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा की लोककल्याण के कार्य हेतु सबको आगे आना चाहिए। दही, चूड़ा, गुड, सब्ज़ी, तिल का वितरण हज़ारों लोगों के बीच किया गया। गायक सन्नी पांडेय के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed