फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There is hope of connecting the district with water transport and high speed rail corridor.

Ballia News: जल यातायात व हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से जिले के जुड़ने की जगी उम्मीद

Mon, 02 Feb 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
There is hope of connecting the district with water transport and high speed rail corridor.
बलिया। केंद्रीय बजट में जल यातायात व हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा में बलिया को भी लाभ मिल सकता है। गंगा व सरयू में पानी के जहाज चलाने की कवायद हो चुकी है। इसके संचालन से व्यापार के साथ किसानों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

11 नवंबर 2022 को गंगा नदी के सरयां उजियार घाट पर बने जेटी का टेली काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया था। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण और जलमार्ग मंत्रालय की ओर से जलमार्ग विकास परियोजना के तहत जिले में मालवाहक जहाजों और वातानुकूलित क्रूजों के ठहरने के लिए जेटी को सरया घाट पर स्थापित किया गया है। प्रयागराज से हल्दिया तक गंगा में जल परिवहन के लिए प्रदेश में कुल 15 स्थानों पर जेटी का निर्माण करने की कवायद की गई थी। जिले के सरायकोटा गंगा घाट पर रो-रो पैक्स फेरी के लिए टर्मिनल भी बनाने की कवायद हुई थी। इधर, सरयू नदी में भी पिछले साल एक जहाज गुजरा था। ऐसे में संभावना है कि बलिया को इस योजना को लाभ मिल सकता है। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर नेटवर्क से भी बलिया जुड़ सकता है। वाराणसी से सिलीगुड़ी तक प्रस्तावित रेल मार्ग वाया बलिया भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन

-------
फोटो 47
तीर्थस्थल व पर्यटन स्थलों के विकास योजना में भृगुआश्रम तथा सुरहाताल की बदल सकती है तस्वीर: सरदार बलजीत सिंह
सीएम सरदार बलजीत सिंह ने बताया कि आम बजट में तीन कर्तव्य का संकल्प लिया गया है, जिसमें आर्थिक विकास को तेज करना, आम लोगों के आकांक्षाओं को पूरा करना तथा सबका साथ सबके विश्वास की बात शामिल है। पूर्वांचल विशेष कर बलिया के संबंध में आम बजट में 5 लाख के ऊपर की आबादी वाले जिलों के विकास हेतु प्रस्तावित विशेष योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही तीर्थस्थल / पर्यटन स्थलों के विकास की योजना है। ऐसे में भृगुआश्रम तथा सुरहाताल को भी जोड़ा जा सकता है। हर जिले में महिला छात्रावास की बात की गई है, जिससे बलिया में भी छात्राओं को भी लाभ मिलेगा। यदि स्पेशल इकोनाॅमी जोन (एसईजेड) बनाया जाता है और यहां पर लगने वाली इकाइयों को करो में राहत दी जाती है तो निश्चित रूप से बलिया भी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed