फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There are no lids on drains and no provision of pure water in the hospital.

Ballia News: अस्पताल में नालियां पर ढक्कन और शुद्ध पानी के इंतजाम नहीं

Thu, 19 Feb 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
There are no lids on drains and no provision of pure water in the hospital.
अस्पताल में खुली नाली से बाहर बह रही नाली। संवाद - फोटो : संवाद
बलिया। जिला अस्पताल परिसर में कई जगह पर नालियों पर ढक्कन नहीं है। जाम के चलते जल का प्रवाह बाधित है। कीचड़ उफान पर है। जहां-तहां पानी का बिखराव देखने को मिल रहा है। अस्पताल में शुद्ध जल की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए मरीजों को बोटल बंद पानी का ही सहारा है। अस्पताल में स्थित पानी टंकी की सफाई व क्लोरिनेशन और उसके स्तर को मापने का यंत्र में जंग लगे हुए है। इससे जलजनित बीमारी फैलने की आशंका है। जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर के पास की नाली बजबजा रही है। उनमें कीचड़ भरा है। जल का प्रवाह ना के बराबर है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा फाइलेरिया दिवस मनाया जा रहा है। जो 28 फरवरी तक चलेगा। सीएमओ द्वारा बैठक में बताया गया था कि फाइलेरिया क्वीलेक्स मच्छर से होती है। उनके लारवा गंदे और ठहरे पानी में पनपते हैं। जो मच्छर के युवा अवस्था में आकर लोगों को को डस कर फाइलेरिया जैसी बीमारी को जन्म देते हैं। फाइलेरिया के रोक थाम को 22 लाख से अधिक लोगों को दवा खिलाने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। लेकिन फाइलेरिया को जन्म देने वाले मच्छरों के रोक थाम का सतही प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल की नालियों को ढकने के लिए प्रयास किया जा रहा है। नालियों की सफाई का भी काम किया जाता है। थोड़ी बहुत जो समस्या है उसे भी समय रहते ठीक कर लिया जाएगा।-डॉ. एसके यादव, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed