फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There are more than 200 marriage halls in the district, but only two are registered, causing traffic jams due to parked vehicles.

Ballia News: जिले में 200 से अधिक मैरिज हॉल, रजिस्ट्रेशन सिर्फ दो का, वाहन खड़े होने से लग रहा जाम

Wed, 03 Dec 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
There are more than 200 marriage halls in the district, but only two are registered, causing traffic jams due to parked vehicles.
नगर के एक मैरेज हाल के सामने बारात के दौरान एनएच-31 पर लगा जाम।संवाद
लगन के सीजन में मैरिज हॉल की प्रतिदिन की बुकिंग 40 हजार से दो लाख रुपये तक की है। घराती-बराती की जुट रही भीड़ नियंत्रित करने की व्यवस्था अधिकतर जगहों पर नहीं है। शहर से लेकर गांवों में 200 से अधिक मैरिज हॉल संचालित हो रहे हैं। जिले में सिर्फ दो मैरिज हाल का ही रजिस्ट्रेशन है।
विज्ञापन

भोजन के लिए शेड, मंडप, स्टेज के अतिरिक्त यहां अन्य कोई सुविधा नहीं नहीं मिल पा रही है। संचालकों की ओर से न तो वाहन पार्किंग का इंतजाम है और न ही दूल्हे राजा के लिए जनवासे की व्यवस्था है।
विज्ञापन

अगवानी के लिए बाराती सड़क पर ही उछल कूद मचाने के साथ वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की समस्या से आमजन को जूझना पड़ता है।

शहर और कस्बों के मैरिज हॉल में शाम ढलने के बाद शादी की धूम मच रही है। बराती-घराती से लेकर मैरिज हॉल संचालक खुंशी के खुमार में रहते हैं। रात आठ बजे के बाद शहर और कस्बों की सड़कों पर जाम लगना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक-चौराहों से दूल्हे राजा की बरात सज-धजकर निकलने के बाद सड़क पर ही नाचते-गाते लोग सड़क किनारे मैरिज हॉल व होटल पर पहुंचते हैं। बरात निकलने के दौरान सड़क पर आवागमन ठप हो जा रहा है।
आसपास के मोहल्लों में लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। बुजुर्ग और बीमार लोगों की हालत तो और खराब है। धूम-धड़ाम की आवाज उनके दिल की धड़कन तेज कर दे रही है।
अगर मैरिज हॉल मोहल्ले में है तो आसपास स्थित घरों के गेट और दरवाजे के सामने दो और चार पहिया वाहन कतारबद्ध खड़ी कर दी जा रही हैं। ऐसे में मोहल्लेवासियों को यदि किसी जरूरी काम से निकलना हुआ तो घर से वह अपना वाहन नहीं निकाल पा रहे हैं। उन्हें मैरिज हॉल से शादी निपटाकर लोगों के निकलने का इंतजार करना पड़ रहा है।


000
शहर में रात नौ बजे के बाद लग रहा जाम
जिले भर में करीब दो सौ से अधिक मैरिज हॉल संचालित हो रहे हैं। इसमें सर्वाधिक 40 मैरिज हॉल शहर में है। हर 100 से 200 मीटर की दूरी पर मैरिज हॉल है। मालगोदाम से लेकर कदम चौराह के अलावा एनसीसी तिराहा से लेकर परिखरा तक और गड़वार रोड़ में रोडवेज तिराहा से लेकर निधरिया और कुंवर सिंह चौराहा से लेकर हनुमानगंज तक कई मैरिज हॉल होने के चलते घंटों जाम लग रहा है। यहां आगे बरात और पीछे एंबुलेंस व रोडवेज की बसें रेंगती हुई चलती हैं।


-----------
सुरक्षा के इंतजाम नहीं, चोरी हो रहे वाहन
मैरिज हॉल संचालकों की तरफ से सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता नहीं है। सड़क पर लावारिस हालत में गाड़ी खड़ा करने के दौरान चोर उच्चके अपना हाथ साफ कर रहे हैं। अक्सर किसी न किसी मैरिज हॉल के आसपास दो पहिया वाहन गायब हो रहे हैं। इसके अलावा लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों के सामने वाहन खड़ा करने पर उसके टायर भी पंक्चर कर दिए जा रहे हैं।

000

मैरिज हॉल के बाहर अगर वाहन खड़ा होने से जाम के हालात बनते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सड़क पर डीजे के साथ बारात निकाल आवागमन बाधित करने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। -कृपाशंकर, एएसपी दक्षिणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed