{"_id":"69823c3a10b0e8762902e713","slug":"there-are-allegations-that-the-funds-allocated-for-the-new-burial-ground-were-used-to-repair-the-old-one-ballia-news-c-190-bal1001-157056-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नए अंत्येष्टि स्थल के लिए मिली धनराशि से पुराने की मरम्मत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नए अंत्येष्टि स्थल के लिए मिली धनराशि से पुराने की मरम्मत का आरोप
विज्ञापन
मनियर। नगर पंचायत में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर वार्ड पांच के सभासद ने जिलाधिकारी बलिया को शुक्रवार को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
शिकायतकर्ता अमित कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत मनियर में वित्तीय 2025-26 में शहरी क्षेत्र में नए अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए 28.89 लाख की धनराशि छह नवंबर 2025 को प्राप्त हुई। अंत्येष्टि स्थल के लिए शासन से प्राप्त धनराशि से नए भवन का निर्माण कराना था।
नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नियमों के विपरीत पूर्व में बने भवन के जीर्णोद्धार के लिए निविदा निकाल दी गई। टेंडर कर भी दिया गया। यह कार्य योजना के उद्देश्य के विपरीत है। मामले में जनसुनवाई पोर्टल पर पहले भी शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन आरोप है कि निस्तारण के प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती गई। ईओ मनियर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोप गलत है। शिकायतकर्ता को समझाया गया था, लेकिन उनको समझ में नहीं आया। जांच बैठी है। रिपोर्ट आने पर पर उनको दे दी जाएगी।