{"_id":"6a76322e2cb11b4e9e05320e","slug":"thefts-at-shops-solved-accused-arrested-with-the-stolen-goods-ballia-news-c-190-1-ana1001-170334-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दुकानों में चोरी का खुलासा हुआ सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दुकानों में चोरी का खुलासा हुआ सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी धनंजय को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी का गैस सिलिंडर, एक मोबाइल, 4610 रुपये, ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार बरामद किए।
थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने बताया कि सरदार टोला निवासी संदीप ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 22 जुलाई की रात वार्ड नंबर सात स्थित मेरे सूरज मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोर करीब 15 हजार रुपये व ओआरएस के पैकेट चुरा ले गए थे।
इसके अलावा तीन अगस्त की रात छितौनी नहर स्थित अंडे की दुकान से मोबाइल, गैस सिलिंडर व नकद तथा पड़ोस की किराना दुकान से भी चोरी हुई थी।
छह अगस्त को तिजिया बारी मैदान के पास संदिग्धों की तलाश पुलिस कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने साइकिल लेकर खड़े एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धनंजय कुमार (21) निवासी हरिजन बस्ती वार्ड नंबर एक मनियर बताया।
विज्ञापन
साइकिल पर लदा गैस सिलिंडर, मोबाइल और कमर में छिपाए गए चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए। एक छोटे बैग से 4610 रुपये और आधार कार्ड भी मिला। पूछताछ में आरोपी ने दुकानों में चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। संवाद