फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Theft revealed in mobile shop, 5 arrested

Ballia News: मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, 5 पकड़े गए

Tue, 14 Jan 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Theft revealed in mobile shop, 5 arrested
रसड़ा/बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र स्थित मोबाइल की दुकान में आठ दिन पहले हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बाल अपचारी सहित पांच चोरों को पकड़ा है।
विज्ञापन

उनके पास से चोरी के 62 मोबाइल, 21 ईयरफोन, 9 नेक बैंड, 15 चार्जर, 6 पावर बैंक, 294 मोबाइल बैटरी, 254 मोबाइल फोल्डर व डिस्प्ले बरामद हुए। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को एसपी ओमवीर सिंह ने चोरों को पेश करते हुए कहा कि भगत सिंह तिराहे के पास श्रीनाथ कटरे में मोबाइल फोन और एससरीज की दुकान में पांच जनवरी की रात चोरी हुई थी। दुकान का शटर काटकर करीब सात लाख के मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी हुआ था।
विज्ञापन

रविवार को उपनिरीक्षक विश्वदीप सिंह व उपनिरीक्षक दुर्गेश गोड़ ने मंदा गांव के रेलवे क्राॅसिंग के पास से ई िरक्शा सवार पांच लोगों को पकड़ा। पूछताछ में अपना नाम मनोज , राजू कुमार, साधु राम निवासी मंदा व रितेश कुमार राजभर निवासी कटया बताया और एक बाल अपचारी भी बैठा था। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा पर लदे कार्टून, बोरी व ट्राॅली बैग से सामान बरामद हुआ। चालक की सीट को खोल कर देखा गया तो उसमें एक कटर मशीन भी बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि इसी कटर से पांच जनवरी की रात भगत सिंह चौराहे पर स्थित मोबाइल दुकान का शटर काटकर चोरी की थी। बाल अपचारी ने बताया कि ई-रिक्शा चाचा का है, जिसे मैं मांगकर कभी-कभी चला लेता हूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed