फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Theft of Rs 4.5 lakh from shop turns out to be fake

Ballia News: दुकान से 4.5 लाख की चोरी फर्जी निकली

Tue, 18 Nov 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 4.5 lakh from shop turns out to be fake
बेल्थरारोड। नगर के डीएवी रेलवे ढाला स्थित देशी शराब की दुकान में 4.50 लाख रुपये चोरी की घटना पुलिस की जांच में फर्जी निकली।
विज्ञापन

उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ल ने बताया कि चोरी की साजिश कर घटना की फर्जी सूचना देने वाले के खिलाफ मामला विचाराधीन है। दुकान संचालक सुनील सिंह सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। वहीं, एग्जॉस्ट फैन टूटा मिला और उसी रास्ते चोरी होने की सूचना उजागर की गई। जब उन्होंने काउंटर चेक किया तो 4.50 लाख रुपये गायब मिले। चोरों ने घटना को अंजाम देने के पूर्व सीसीटीवी कैमरे के वायर निकाल दिए। डीवीआर भी उखाड़ ले जाने की जानकारी पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि काउंटर से पैसे निकालकर बगल में रख दिया गया था। पुलिस की जांच में चोरी की सूचना फर्जी निकली। रुपये मिलने पर उसे कंपनी के अकाउंट में सोमवार की शाम जमा करा दिया गया। चौकी प्रभारी मुकेश कुमार और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण करने के बाद 4.50 लाख रुपये की चोरी की सूचना को फर्जी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed