{"_id":"671d5996e26bad8b32043b64","slug":"theft-in-two-houses-one-thief-was-caught-four-ran-away-with-the-goods-ballia-news-c-190-1-bal1001-125580-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो घरों में चोरी, एक चोर पकड़ा गया, सामान लेकर चार भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो घरों में चोरी, एक चोर पकड़ा गया, सामान लेकर चार भागे
विज्ञापन
सहतवार। थाना क्षेत्र के मथौली गांव में चोरों ने शुक्रवार की रात दो घरों को निशाना बनाया। चोरी की भनक लगने पर एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। लेकिन चार चोर सामान लेकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए चोर को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।
गांव निवासी बुधि राम के घर में लोग सो रहे थे। चोरों ने बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी और पिछले दरवाजे से घुस गए। बक्सा तथा अन्य कीमती सामान उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही राम लखन यादव के घर में चोरी की। घर से बक्सा लेकर जाने लगे। इसी दौरान खटपट की आवाज़ सुनकर परिवार की महिलाएं शोर मचाने लगीं। इससे आसपास के लोग मौके पर जुट गए। चोरों का पीछा किया। ग्रामीणों पर चोरों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालांकि ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया। लेकिन अन्य चार चोर भाग गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना अध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही पकड़े गए चोर का चालान कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।