फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Theft in Kali Mata Temple

Ballia News: काली माता मंदिर में चोरी

Fri, 20 Jun 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Theft in Kali Mata Temple
सिकंदरपुर। सिकंदरपुर कस्बे के पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित जलालीपुर चट्टी के समीप प्रसिद्ध काली माता मंदिर में बुधवार की रात चोरों ने चोरी की। चोरों ने मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा से नथिया और मांगटीका चुरा लिया।
विज्ञापन

पुजारी रितेश कुमार मिश्रा उर्फ गोल्डन बाबा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वे मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो देखा कि माता रानी की प्रतिमा पर चढ़ाई गई नथिया और मांगटीका गायब है। इस घटना की जानकारी डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस टीम संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। रात में लक्ष्मण जुलूस होने से देर रात तक सिकंदरपुर में पुलिस गश्त कर रही थी। इसके बाद भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष सिकंदरपुर प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि जांच के लिए फॉरेंसिग टीम बुलाई गई है। जांच की जा रही है। इससे पूर्व भी काली मंदिर की दान पेटिका चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर चोरी : बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के बांसडीह रोड बाजार स्थित एक गुमटी की दुकान में बुधवार की रात कुंडी का ताला तोड़कर चोर उसमें रखी नकदी समेत कीमती सामान चुरा ले गए। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी जनार्दन पासवान की जनरल स्टोर की दुकान गुमटी में है। बुधवार को दुकानदार दुकान बंद कर घर चला गया। बृहस्पतिवार को जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि गुमटी का ताला टूटा हुआ था और कुछ समान गुमटी के समीप गड्ढों से बिखरा पड़ा हुआ था। दुकानदार ने बताया कि चोर मोबाइल के उपकरण सहित नकदी समेत अन्य समान चुरा ले गए। दुकानदार ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले कि जानकारी ली। उधर आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे में चोरों का फुटेज कैद है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed