{"_id":"60d767cf8ebc3e32bb7884f6","slug":"theft-in-ballia-ballia-news-vns5971112157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आठ मोबाइल संग तीन चोर गिरफ्तार, असलहा भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आठ मोबाइल संग तीन चोर गिरफ्तार, असलहा भी बरामद
विज्ञापन
बलिया। सुखपुरा पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बहादुरपुर पुलिया के पास से मोबाइल तीन चोरों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी की आठ मोबाइल, दो तमंचा व कारतूस बरामद किया।
एसएचओ गगनराज सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम व पता रोहित वर्मा उर्फ रैंबो निवासी सहरसपाली थाना शहर कोतवाली, विशाल पटेल निवासी रेपुरा थाना हल्दी तथा अमृत कुमार भारती उर्फ चमचम निवासी सहरसपाली थाना शहर कोतवाली बताया। इनके पास से चोरी की आठ मोबाइल, दो तमंचा व दो कारतूस बरामद किया।
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग रात में घरों में घुस कर चार्ज में लगी मोबाइल को चुरा कर सस्ते दामों में बेच देते हैं। बताया कि हम लोगों ने तीन मोबाइल अभी कुछ दिन पहले ही जीराबस्ती से चुराया था। वही शेष को सुरेमनपुर से चुराया था। इनको बेचने के लिए आये थे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अजय कुमार यादव, कां ओम प्रकाश, कां सरफराज अहमद, कां विपुल यादव, कां बलदाऊ शर्मा आदि रहे।