फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Theft from house broke cupboard cash and gold silver jewelery stolen in ballia UP

यूपी: घर में घुसकर चोरों ने तोड़ी आलमारी, कैश और सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े

Sat, 11 Sep 2021 12:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Sep 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
Theft from house broke cupboard cash and gold silver jewelery stolen in ballia UP
सांकेतिक तस्वीर

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी केशव बाबा के टोला स्थित पशुपति मौर्य के घर शुक्रवार की देर रात चोर छत के सहारे घर मे घुस गए। दो कमरों का ताला तोड़कर कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर 55 हजार रुपये नगदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मधुबनी पश्चिम मोहल्ला निवासी पशुपति मौर्य की पत्नी मायके गई हुई हैं। उनके बेटे धनंजय मौर्य की भी पत्नी अपने मायके गई थी। पशुपति के दो बेटे और उनकी पत्नियां दूसरी मंजिल पर बने कमरों में रहती हैं। चोरों ने किसी तरह छत के सहारे दूसरी मंजिल के दोनों कमरों को बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन


धनंजय मौर्य के पत्नी के कमरे का ताला तोड़कर घर में रखी अलमारी खोलकर सोने का टीका, नथिया, मंगलसूत्र, दो चेन, शादी के आभूषण और 50 हजार रुपये चुरा ले गए। घर में चोरों ने आराम से अलमारी खोलकर सामान व आभूषण खोजा है। बगल के पशुपति मौर्य के पत्नी के कमरे से भी चोरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपति की पत्नी के मायके चले जाने की वजह से क्या-क्या चोरी गया है यह बताने में परिवार के सदस्य असमर्थ रहे। सुबह दोनों कमरों का दरवाजा खुला तथा कमरों में बिखरे सामानों को देख परिजनों ने शोर मचाया। सूचना पर सुरेमनपुर चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed